logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, गोदरेज अलमारी से उड़ाए जेवर — एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

✍ Super Admin 🕒 22 Feb 2026, 04:01 PM
बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, गोदरेज अलमारी से उड़ाए जेवर — एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर में चाबी बनाने के बहाने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 फरवरी 2026 को संदीप धीमान निवासी Q-64 शिवालिक नगर, रानीपुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दो अज्ञात व्यक्ति उनकी बुजुर्ग माताजी के बुलाने पर गोदरेज अलमारी की चाबी बनाने के बहाने घर में दाखिल हुए। चाबी बनाने का नाटक करते हुए आरोपियों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रानीपुर पुलिस और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 20 फरवरी 2026 को आरोपी गोविन्द छाबड़ा निवासी ग्राम बारिया, थाना गंधवानी, जिला धार (मध्यप्रदेश) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पीली धातु की अंगूठी बरामद की है। पूछताछ में गोविन्द ने बताया कि वह अपने साले के साथ मध्यप्रदेश से हरिद्वार आया था और शिवालिक नगर स्थित घर में चाबी बनाने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों वापस मध्यप्रदेश लौट गए थे। आरोपी ने खुलासा किया कि बाकी जेवरात उसके साले के पास हैं।


पुलिस जब सह-आरोपी के घर दबिश देने पहुंची तो वह परिवार सहित फरार मिला। घर पर ताला लगा हुआ था। फरार आरोपी की तलाश जारी है। मुकदमे में धारा 305(ए) बीएनएस के साथ-साथ 317(2), 332(ग), 334(1), 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 पकड़ा गया आरोपी:
गोविन्द छाबड़ा (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम बारिया, थाना गंधवानी, जिला धार, मध्यप्रदेश
  पुलिस टीम:
कोतवाली रानीपुर टीम
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा
उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लांट)
का0 दीप गौड़
का0 गंभीर तोमर
का0 सुमन डोबाल
सीआईयू हरिद्वार टीम
निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी)
का0 वसीम

Comments (0)