logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

“ऑपरेशन प्रहार” का असर: रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, 09 वारंटी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 23 May 2026, 05:35 PM
“ऑपरेशन प्रहार” का असर: रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, 09 वारंटी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने जनपद और गैर जनपद क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर आरोपियों को उनके ठिकानों से हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 22 और 23 मई 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान चोरी, आबकारी अधिनियम, विद्युत अधिनियम और अन्य मामलों में वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है और कई आरोपी स्वयं न्यायालय में सरेंडर भी कर रहे हैं।

इन मामलों में थी तलाश
गिरफ्तार किए गए वारंटियों पर चोरी, नकबजनी, अवैध शराब, विद्युत चोरी और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस अभियान को सफल बनाने में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी, चौकी प्रभारी चरण सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।
“ऑपरेशन प्रहार” से अपराधियों में दहशत
रानीपुर पुलिस की लगातार हो रही दबिश और गिरफ्तारी अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Comments (0)