logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

राहगीरों की जेब साफ करने वाले पढ़े-लिखे झपट्टामार गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस की बड़ी कामयाबी..

✍ Super Admin 🕒 01 Feb 2026, 02:19 PM
राहगीरों की जेब साफ करने वाले पढ़े-लिखे झपट्टामार गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस की बड़ी कामयाबी..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: औद्योगिक नगरी सिडकुल में मोबाइल झपटमारी की बढ़ती घटनाओं से परेशान जनता को आखिरकार राहत मिल गई है। राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रखा था, लेकिन सिडकुल पुलिस की मुस्तैदी ने इस गैंग की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने पढ़े-लिखे और नौकरीपेशा युवकों द्वारा संचालित मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के सख्त निर्देशों के बाद जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया। इसी क्रम में सिडकुल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल झपटमारी की वारदातों में शामिल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन युवकों को दबोच लिया।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से झपटमारी और चोरी के कुल 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि तीन मोबाइल पूर्व में दर्ज मुकदमों से जुड़े हैं, जिनमें बरामदगी के आधार पर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है, जबकि शेष तीन मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए तीनों आरोपी मेट्रिक और ग्रेजुएट हैं तथा सिडकुल की कंपनियों में नौकरी करते हुए अपराध की राह पर चल पड़े। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण....
दीपक पुत्र रामचन्द्र, निवासी राजा बिस्कुट चौक, थाना सिडकुल, मूल निवासी ग्राम घंघेड़ी, थाना किरतपुर, बिजनौर (उ.प्र.), उम्र 24 वर्ष।
अभिनव पुत्र हुकम सिंह, निवासी महादेवपुरम कॉलोनी, थाना सिडकुल, मूल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना धामपुर, बिजनौर, उम्र 21 वर्ष।
दीपू कुमार पुत्र बिश्मबर, निवासी महादेवपुरम, थाना सिडकुल, मूल निवासी ग्राम हरिपुर गोकल, थाना अफजलगढ़, बिजनौर (उ.प्र.), उम्र 25 वर्ष।

पुलिस टीम में शामिल.....
थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा, अ0उ0नि0 अनिल कुमार, अ0उ0नि0 संजय चौहान, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी, कांस्टेबल प्रदीप एवं कांस्टेबल गजेन्द्र।

Comments (0)