logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

आधार में खेल, मार्कशीट में मेल — सिडकुल में फर्जीवाड़े का अड्डा ध्वस्त..

✍ Super Admin 🕒 23 Feb 2026, 02:23 PM
आधार में खेल, मार्कशीट में मेल — सिडकुल में फर्जीवाड़े का अड्डा ध्वस्त..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

सिडकुल, हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में थाना सिडकुल पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।


पुलिस टीम ने पिपलेश्वर मंदिर, रावली महदूद क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों कूटरचित आधार कार्ड, फर्जी मार्कशीट और अन्य दस्तावेज बनाते हुए पकड़ा।

 पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुनीत कुमार (28 वर्ष) पुत्र वेदपाल सिंह, निवासी ग्राम कासमाबाद, पोस्ट बुढनपुर, थाना स्योहरा, जिला बिजनौर (उ.प्र.) बताया। वर्तमान में वह रावली महदूद में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चला रहा था।


ऐसे करता था फर्जीवाड़ा
आरोपी ने स्वीकार किया कि बाहरी राज्यों से सिडकुल में नौकरी के लिए आने वाले लोगों के आधार कार्ड में नाम, पता और उम्र बदलकर प्रिंट निकाल देता था। इसके बदले वह मोटी रकम वसूलता था। दुकान को ही उसने फर्जी दस्तावेज तैयार करने का अड्डा बना रखा था।
बरामदगी
दुकान की तलाशी में पुलिस ने बरामद किए—
01 लैपटॉप (सिल्वर)
01 लैपटॉप चार्जर
01 कलर प्रिंटर-स्कैनर
01 की-बोर्ड
04 आधार कार्ड (02 कूटरचित)
09 हाईस्कूल अंकतालिकाओं की कूटरचित प्रतियां
आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा सहित थाना सिडकुल की संयुक्त टीम शामिल रही।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)