logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

कलयुगी बाप गिरफ्तार: डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या

✍ Super Admin 🕒 20 Mar 2026, 04:08 PM
कलयुगी बाप गिरफ्तार: डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

मंगलोर:- कोतवाली मंगलौर पुलिस को रमजान के दौरान बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डेढ़ साल के मासूम की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे कलयुगी सौतेले पिता को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पुलिस ने ₹5000 का इनाम घोषित किया हुआ था।
मामला तब सामने आया जब मंगलौर निवासी महिला ने अपने पति फैजान पर अपने ही डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर टीमें गठित कीं।


एसएसपी के सख्त निर्देशों पर लगातार दबिश दी गई, लेकिन आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। आखिरकार पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दबोच लिया।
 


पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी को अपने सौतेले बेटे से चिढ़ थी। 17 फरवरी को बच्चे के लगातार रोने पर पहले थप्पड़ मारे, फिर गुस्से में उसकी छाती पर लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
अब पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments (0)