logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में युवक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

✍ Super Admin 🕒 13 May 2026, 01:29 PM
नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में युवक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। रुड़की क्षेत्र के भंगेड़ी गांव स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्र में भर्ती एक युवक का खून से सना शव बाथरूम के अंदर पड़ा मिला। युवक के गले पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (39) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। परिजनों ने उसे करीब तीन माह पहले इलाज के लिए इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हत्या कर दी गई, जबकि बुधवार सुबह उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही केंद्र संचालक ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और केंद्र में मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि केंद्र वैधानिक मानकों के अनुसार संचालित हो रहा था या नहीं। सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रात की ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था जैसे पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments (0)