logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

बकरी को कुत्ते ने काटा, फिर गांव में मचा बवाल! बलवा और मारपीट मामले में 21 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 09 May 2026, 05:47 PM
बकरी को कुत्ते ने काटा, फिर गांव में मचा बवाल! बलवा और मारपीट मामले में 21 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। उत्तराखण्ड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने गांव बेड़पुर में हुई बलवा और मारपीट की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, गांव बेड़पुर में बकरी को कुत्ते द्वारा काटे जाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर डेरी में घुस आए और शिकायतकर्ता व उसके परिवार के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित शहरान पुत्र नवाब अली निवासी बेड़पुर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी हयात पुत्र सफी निवासी ग्राम बेड़पुर को बेड़पुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
हयात पुत्र सफी निवासी ग्राम बेड़पुर, कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर
कानि0 प्रकाश मनराल
हो0गा0 ललित कुमार

Comments (0)