logo
Breaking News
● रिश्तों को किया शर्मसार: सौतेले पिता की हरकतों से परेशान आकर किशोरी ने छोड़ा था घर, पुलिस की बरामदगी के बाद खुला राज... ● विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, हरिद्वार में सरकारी कर्मचारियों का बनेगा चुनावी डाटाबेस, DM ने 5 नवंबर तक मांगा ब्योरा ● लक्सर पुलिस ने राहगीर से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा, नकदी और मोबाइल बरामद ● दीपावली से पहले रुड़की प्रशासन अलर्ट, रामनगर बाजार में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण. ● हरिद्वार को नशामुक्त बनाने की कवायद तेज, अवैध नशे के कारोबार पर प्रशासन सख्त ● कलियर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ● सिकरी शरीफ में धूमधाम से मनाया गया 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम ● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
क्राइम

रिश्तों को किया शर्मसार: सौतेले पिता की हरकतों से परेशान आकर किशोरी ने छोड़ा था घर, पुलिस की बरामदगी के बाद खुला राज...

✍ Javed Ansari 🕒 04 Nov 2026, 06:21 PM
रिश्तों को किया शर्मसार: सौतेले पिता की हरकतों से परेशान आकर किशोरी ने छोड़ा था घर, पुलिस की बरामदगी के बाद खुला राज...

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। जिस सौतेले पिता पर एक नाबालिग बेटी की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। सौतेले पिता की कथित हैवानियत से परेशान होकर 16 वर्षीय किशोरी घर छोड़कर अपनी बड़ी बहन के पास हिमाचल प्रदेश पहुंच गई। उधर, आरोपी सौतेले पिता ने किशोरी के लापता होने पर उसके अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। पुलिस ने तलाश शुरू की और किशोरी को हिमाचल प्रदेश स्थित उसकी बड़ी बहन के घर से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने जो आपबीती सुनाई, उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 735/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

किशोरी की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए किशोरी को हिमाचल प्रदेश में उसकी बड़ी बहन के घर से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद जब पुलिस ने किशोरी से गहनता से पूछताछ की तो मामला अपहरण के बजाय घर के भीतर हो रहे कथित यौन शोषण से जुड़ा निकला।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि इसके बाद उसका सौतेला पिता उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता था। इस शारीरिक शोषण से परेशान होकर उसने घर छोड़ने का फैसला किया और बिना किसी को बताए अपनी बड़ी बहन के घर चली गई।


किशोरी के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता सचिन कुमार को 4 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 65(2) बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(1), 5(m), 5(n) एवं 6 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई में जुटी है।

Comments (0)