logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

“ऑपरेशन प्रहार” की तेज रफ्तार: पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर व अवैध हथियार धारक गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 07 Apr 2026, 07:27 PM
“ऑपरेशन प्रहार” की तेज रफ्तार: पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर व अवैध हथियार धारक गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” अब पूरी गति पकड़ चुका है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर और एक अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में जिलेभर में अपराध और नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को दबोचकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम गोविंदपुर निवासी आनंद कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

 आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।


वहीं, दूसरी कार्रवाई में ग्राम धनपुरा निवासी एहद खान को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 9.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में गहन जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के साथ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, अपर उपनिरीक्षक किशन स्वरूप, कांस्टेबल जयपाल चौहान, कांस्टेबल दौलतराम, कांस्टेबल नारायण सिंह एवं कांस्टेबल राकेश नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments (0)