logo
Breaking News
● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी
खेल

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रिहान ने जीता मेडल, अब नेशनल कुश्ती में दिखाएगा दम (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 25 Sep 2026, 09:12 AM
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रिहान ने जीता मेडल, अब नेशनल कुश्ती में दिखाएगा दम (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा पहलवान रिहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम किया है। रिहान इंतजार प्रधान के पुत्र हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद उनका चयन अब राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 सितंबर 2026 तक किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रिहान ने भी अपने मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किया।


राज्य स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद रिहान का चयन नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रिहान की इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने रिहान को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। परिवार को उम्मीद है कि रिहान राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Comments (0)