logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

कलियर में जमीअत उलेमा-ए-हिंद की बैठक आयोजित, SIR अभियान में सहयोग का लिया संकल्प (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 13 Jun 2026, 10:59 PM
कलियर में जमीअत उलेमा-ए-हिंद की बैठक आयोजित, SIR अभियान में सहयोग का लिया संकल्प (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। जामिया शमसुल उलूम, पिरान कलियर में शुक्रवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जमीअत उलेमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना हारून क़ासमी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं निगरानी मौलाना दानिश क़ासमी के नेतृत्व में संपन्न हुई।


बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत आम जनता की सहायता करना तथा BLO (बूथ लेवल अधिकारी) का सहयोग सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर मौलाना दानिश क़ासमी ने नगर पंचायत कलियर की जनता एवं उपस्थित सभासदों को संबोधित करते हुए कहा कि जमीअत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले नगर पंचायत कलियर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी तथा BLO के कार्यों में सहयोग किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि जमीअत उलेमा-ए-हिंद हमेशा जनहित और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है और भविष्य में भी आम जनता की समस्याओं के समाधान एवं उनकी मदद के लिए तत्पर रहेगी।
बैठक में उपस्थित सभासदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर मौलाना हारून क़ासमी, मास्टर अहसान इलाही, हाफिज़ मुमताज़ आलम, मौलाना तालिब, मौलाना उमर, राशिद, सभासद गुलफाम, सभासद जावेद, सभासद गोल्डन भाई, समाजसेवी गुलाम साबिर, दानिश राणा, शाहनवाज़ अली, मुंतज़िर, मुफ़्ती फ़ैयाज़, क़ारी रग़ीब सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर SIR अभियान के अंतर्गत लगाए जाने वाले कैंपों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Comments (0)