logo
Breaking News
● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा
संगठन

फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 24 Sep 2026, 01:57 PM
फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। जिले में कथित तौर पर फर्जी, कूटरचित अथवा संदिग्ध शैक्षिक प्रमाण पत्रों के इस्तेमाल की शिकायतों को लेकर सुराज सेवा दल ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन में कहा गया है कि संगठन के संज्ञान में यह मामला आया है कि हरिद्वार जनपद में कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से फर्जी, कूटरचित अथवा संदिग्ध शैक्षिक प्रमाण पत्रों का उपयोग किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि ऐसे प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल सरकारी अथवा गैर-सरकारी सेवाओं, पदों, नियुक्तियों, शैक्षिक प्रवेश, लाभ अथवा किसी अन्य वैधानिक प्रक्रिया में किया गया है, तो इससे वास्तविक एवं योग्य प्रमाण पत्र धारकों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।


सुराज सेवा दल ने मांग की है कि संदिग्ध शैक्षिक प्रमाण पत्रों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। जिन प्रमाण पत्रों पर संदेह है, उनका संबंधित विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, बोर्ड अथवा सक्षम शैक्षिक संस्था से सत्यापन कराया जाए।


ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जांच के दौरान यदि कोई प्रमाण पत्र फर्जी, कूटरचित अथवा अभिलेखों से भिन्न पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। यदि ऐसे प्रमाण पत्रों के आधार पर किसी व्यक्ति ने सरकारी नौकरी, पद, नियुक्ति, शैक्षिक प्रवेश या अन्य सरकारी लाभ प्राप्त किया है तो संबंधित विभाग अथवा संस्था को भी नियमानुसार अवगत कराने की मांग की गई है।


संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रमाण पत्रों के सत्यापन एवं जांच की प्रक्रिया में किसी व्यक्ति के साथ पक्षपात न किया जाए और सभी मामलों की जांच उपलब्ध अभिलेखों एवं प्रमाणित तथ्यों के आधार पर की जाए। यदि जांच में किसी शैक्षिक संस्था, दलाल अथवा अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।
ज्ञापन में जांच की स्थिति एवं की गई कार्रवाई से सुराज सेवा दल को नियमानुसार अवगत कराने का भी अनुरोध किया गया है।
ज्ञापन पर सुराज सेवा दल के जिला संगठन मंत्री नितिन कटारिया सहित प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नाम दर्ज हैं तथा अन्य पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी किए गए हैं। ज्ञापन की तारीख 24 सितंबर 2026 अंकित है।

Comments (0)