logo
Breaking News
● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा
राजनीति

मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक पर चादर पेश कर मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए मांगी दुआ

✍ Javed Ansari 🕒 10 Oct 2026, 04:16 PM
मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक पर चादर पेश कर मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए मांगी दुआ

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दरगाह पर चादर पेश की, फूल चढ़ाए और गरीबों को भोजन वितरित किया। साथ ही मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी।


इस मौके पर मौसम अली ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्होंने हर धर्म और हर समाज के लोगों का सम्मान किया और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाई।


मौसम अली ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक न्यायप्रिय नेता थे। रक्षा मंत्री के रूप में भी उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका राजनीतिक जीवन जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक रहा है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


इस मौके पर हाजी खालिद, शाहरुख मलिक, मुन्तज़िर, रफीक, मास्टर राजू, अमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments (0)