logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

राहिल कुरैशी बने अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के नए सेक्रेटरी

✍ Javed Ansari 🕒 30 Jul 2026, 08:04 AM
राहिल कुरैशी बने अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के नए सेक्रेटरी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार/ज्वालापुर। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी (रजि.) ने संगठन को नई मजबूती देते हुए रिक्त पड़े सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से राहिल कुरैशी को सौंप दी। ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरवान स्थित सोसायटी के सदर हाजी शफी खान के आवास पर आयोजित बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक की शुरुआत मरहूम हाजी शादाब साबरी के इंतकाल पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करने के साथ हुई। वक्ताओं ने उनकी समाज और सोसायटी के प्रति उल्लेखनीय सेवाओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


सोसायटी के संरक्षक हाफिज वहीद ने नवनियुक्त सेक्रेटरी राहिल कुरैशी की दस्तारबंदी कर उन्हें नई जिम्मेदारी की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि राहिल कुरैशी पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और खिदमत के जज्बे के साथ सोसायटी के सामाजिक एवं धार्मिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मरहूम हाजी शादाब साबरी की सेवाएं हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी और उनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उनके इंतकाल के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोसायटी के सदर हाजी शफी खान ने कहा कि अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी हमेशा सामाजिक, धार्मिक और कौमी एकता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने बताया कि आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं रूहानी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।


नवनियुक्त सेक्रेटरी राहिल कुरैशी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मरहूम हाजी शादाब साबरी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और सोसायटी की बेहतरी के लिए पूरी लगन और जिम्मेदारी से कार्य करेंगे।


दस्तारबंदी समारोह के बाद आयोजित महफ़िल-ए-समा में मशहूर कव्वाल गुलाम हुसैन ने अपने सूफियाना कलाम पेश कर महफ़िल को रूहानियत से सराबोर कर दिया। उपस्थित लोगों ने देर रात तक कव्वाली का आनंद लिया और कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर सोसायटी के उपाध्यक्ष हाजी जमशेद खान, कोषाध्यक्ष हाजी गुलजार, हाजी रफी खान, बाबर खान, शहराज खान, अब्दुल रहमान खान, अतीक खान, आलम सैफी, आदिल कुरैशी, फैसल खान उर्फ मोंटू, हारून खान, शाहबाज कुरैशी, तंजीम कुरैशी, आजाद अली, अतहर अंसारी, सावेज खान, राव फरमान, गज्जू अंसारी, कल्लू कुरैशी, शाहनूर कुरैशी, सलमान कुरैशी, शजर रहमान कुरैशी, शारिक, परवेज खान, कादर खान सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Comments (0)