logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

हरिद्वार नगर निगम भूमि प्रकरण: सुराज सेवादल ने उठाए जांच पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग(देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 22 Jun 2026, 07:47 PM
हरिद्वार नगर निगम भूमि प्रकरण: सुराज सेवादल ने उठाए जांच पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग(देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

देहरादून: हरिद्वार नगर निगम भूमि प्रकरण को लेकर सुराज सेवादल ने सरकार की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि वास्तविक दोषियों तक कार्रवाई नहीं पहुंच पाई है।


सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा की गई कार्रवाई मामले की गंभीरता के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल एक अधिकारी की बर्खास्तगी और एक पीसीएस अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकना पर्याप्त कदम नहीं माना जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम से संबंधित पत्रावलियों के निस्तारण, परीक्षण और अनुमोदन प्रक्रिया में शामिल कई अधिकारियों की भूमिका की समुचित जांच नहीं की गई। साथ ही तत्कालीन राजस्व अधिकारियों, पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट में इन पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है।


रमेश जोशी ने यह भी कहा कि भूमि प्रकरण में प्रशासनिक प्रक्रियाओं और नियमों की अनदेखी की गई, जिसकी गहन जांच आवश्यक है। उन्होंने स्टांप वेंडर के खाते में जमा धनराशि की जांच न होने पर भी सवाल उठाए।


संगठन ने नगर निगम को हुए कथित वित्तीय नुकसान की भरपाई और संबंधित धनराशि की वसूली को लेकर भी रिपोर्ट में स्पष्ट कार्ययोजना न होने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि इससे यह संदेह पैदा होता है कि मामले के कई महत्वपूर्ण तथ्य अभी भी सामने नहीं आए हैं।


रमेश जोशी ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो जनता के टैक्स के पैसे की वसूली मुश्किल हो जाएगी और जिम्मेदारी तय नहीं हो पाएगी। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की दोबारा जांच वरिष्ठ और ईमानदार अधिकारियों की स्वतंत्र समिति से कराई जाए।
सुराज सेवादल ने साफ किया कि यदि पारदर्शी जांच नहीं हुई तो संगठन जनहित में आगे भी आंदोलन और आवाज उठाता रहेगा।

Comments (0)