logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
राजनीति

पिरान कलियर बोर्ड बैठक में जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर मंथन

✍ Super Admin 🕒 07 May 2026, 02:28 PM
पिरान कलियर बोर्ड बैठक में जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर मंथन

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, पेयजल, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दो छोटे हाथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत सभासदों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा छाया
बोर्ड बैठक में सबसे अधिक चर्चा प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तों और गरीब परिवारों की परेशानियों को लेकर हुई। वार्ड नंबर 03 के सभासद नाज़िम त्यागी ने कहा कि फरवरी 2025 में बोर्ड गठन होने के बावजूद कई पात्र लाभार्थियों को अब तक योजना की किस्त जारी नहीं हो सकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही और तकनीकी खामियों के कारण गरीब परिवारों का हक अटका हुआ है। सभासद ने बताया कि कई लोगों ने पुराने कच्चे मकान तोड़कर नए निर्माण शुरू कर दिए थे और कर्ज लेकर काम कराया, लेकिन भुगतान न मिलने से निर्माण अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि कई परिवार तिरपाल और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं तथा बरसात के मौसम में उनकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
सड़क, नालों और जल निकासी पर उठे सवाल

बैठक में सभासदों ने सड़कों और नालों की खराब स्थिति, जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। सभासद नाज़िम त्यागी ने स्टील गर्डर पुल के पास कांवड़ पटरी मार्ग के गलत ढलान और टूटी सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह हादसों को न्योता दे रही हैं। उन्होंने गेहूं अली शाह मार्ग तक सड़क मरम्मत और ढलान सुधार कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। इसके अलावा वार्डों में इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़क निर्माण, मुख्य नालियों की मरम्मत, नए चेंबर और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के प्रस्ताव भी रखे गए ताकि बरसात में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

50 नई स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था सुधारने का प्रस्ताव
बोर्ड बैठक में वार्डों के आंतरिक क्षेत्रों में 50 नई स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर कर पेयजल सुविधा दुरुस्त करने की मांग भी की गई। सभासदों ने तालाबों में भरे पानी को भी खतरा बताते हुए स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग रखी।
नगर विकास से जुड़े कई प्रस्ताव मंजूर
बैठक में विधायक हाजी फुरकान अहमद, सभासद अमजद अली, दिलबाग, मोहम्मद राशिद रहीस, रेशमा प्रवीण, मेहरुबा जावेद, जाबिर, दानिश सिद्दीकी और जीनत खातून समेत अन्य सदस्यों ने विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्ताव रखे।
अध्यक्ष समीना ने बताया कि सभी सभासदों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में पीपल चौक से दरगाह जाने वाले मार्ग का नाम बदलकर “साबरी मेन बाजार” तथा शैतान चौक का नाम “साबरी चौक” रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
इसके अलावा वीआईपी रोड के सौंदर्यीकरण, जायरीनों के मार्गों पर नई लाइटें लगाने, रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने, सोहलपुर रोड के चौड़ीकरण, दोनों गंगनहरों के बीच वेंडिंग जोन बनाने और नियाज तैयार करने वालों के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थान चिन्हित करने के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए।
“जनहित और विकास को मिलेगी प्राथमिकता”
ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बजट पारित किया गया है। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द धनराशि जारी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान ईओ कुलदीप सिंह चौहान, चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद, सत्तार अली, अमीर आजम, जावेद साबरी, डॉ. शहजाद अली, रहीस अहमद, गुलफाम साबरी, राशिद अली, अहसान कुरैशी, गौरव और रजिया समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments (0)