logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

जनहित, निष्पक्षता और पत्रकार सुरक्षा पर मंथन: कलियर प्रेस क्लब ने दिखाई मजबूती..

✍ Super Admin 🕒 17 Feb 2026, 06:50 PM
जनहित, निष्पक्षता और पत्रकार सुरक्षा पर मंथन: कलियर प्रेस क्लब ने दिखाई मजबूती..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक आज उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष जावेद साबरी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी महामंत्री जावेद अंसारी ने बखूबी निभाई।


अध्यक्ष जावेद साबरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस क्लब सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां से जनसमस्याओं की आवाज़ बुलंद हो और समाज के दबे-कुचले वर्गों को न्याय दिलाने की पहल हो सके।

महामंत्री जावेद अंसारी ने डिजिटल दौर में मीडिया की बदलती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता को अपनी प्राथमिकता बनाएं।


सचिव फरमान मलिक ने संगठनात्मक एकता को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि जब तक सभी सदस्य मिलकर कार्य नहीं करेंगे, तब तक संगठन की मजबूती संभव नहीं है। उन्होंने युवा पत्रकारों को सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी।


कोषाध्यक्ष नौशाद अली ने क्लब की गतिविधियों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने का भरोसा दिलाया और कहा कि संगठन की हर पहल सदस्यों के सहयोग से ही सफल होगी।
बैठक में उपाध्यक्ष सरवर सिद्दीकी, आरिफ हिंदुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज खान, असलम खान, डॉ. मोहम्मद उस्मान, मौ० मुस्लिम, इदरीश सहित कई वरिष्ठ व युवा पत्रकार उपस्थित रहे।


बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि कलियर प्रेस क्लब पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित की पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।

Comments (0)