logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
राजनीति

लंढौरा में विकास की रफ्तार तेज, विधायक उमेश कुमार के कामों से खुश जनता

✍ Super Admin 🕒 13 Apr 2026, 12:46 PM
लंढौरा में विकास की रफ्तार तेज, विधायक उमेश कुमार के कामों से खुश जनता

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

लंढौरा | लंढौरा कस्बा तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार के प्रयासों से कस्बे में कई बड़े विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण योजनाएं अभी प्रगति पर हैं। हाल के समय में लंढौरा को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र का कायाकल्प होता नजर आ रहा है।

वर्तमान में कस्बे में थाना निर्माण, स्कूलों का उच्चीकरण और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चिकित्सकों की नियुक्ति जैसी योजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है, जो जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे। इन कार्यों को लेकर कस्बावासियों में खासा उत्साह है और लोग विधायक के कार्यों की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

प्रेस क्लब लंढौरा के अध्यक्ष नवाब अली ने बताया कि विधायक उमेश कुमार ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में कई और बड़ी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, जिससे कस्बे का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

वहीं, लंढौरा मीडिया हाउस के अध्यक्ष सुशील कुमार झा ने कहा कि विधायक उमेश कुमार जिस ईमानदारी, समर्पण और दूरदर्शिता के साथ विकास कार्य करा रहे हैं, वह काबिले-तारीफ है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।
उन्होंने बताया कि रजत जयंती पार्क, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और स्वच्छता के लिए कूड़ा वाहनों की व्यवस्था जैसे कार्यों ने आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं।


कन्या हाई स्कूल के उच्चीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति और पुलिस चौकी को थाना बनाने की योजना प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र की सुविधाएं और मजबूत होंगी।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विधायक उमेश कुमार को सभी धर्मों और वर्गों के लोगों का व्यापक समर्थन और विश्वास प्राप्त हो रहा है। यह उनकी जनसेवा के प्रति समर्पण, निष्पक्ष कार्यशैली और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है।

Comments (0)