logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
देश

"दिल्ली एम्स में इंसानियत की मिसाल: REXAW सेवा फाउंडेशन ने मरीजों व तीमारदारों के लिए बांटा निशुल्क लंगर..

✍ Super Admin 🕒 19 Jan 2026, 07:01 PM
"दिल्ली एम्स में इंसानियत की मिसाल: REXAW सेवा फाउंडेशन ने मरीजों व तीमारदारों के लिए बांटा निशुल्क लंगर..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻



दिल्ली: दिल्ली एम्स अस्पताल परिसर में बने कैंपों में रह रहे मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए REXAW सेवा फाउंडेशन ने इंसानियत की एक शानदार मिसाल पेश की। फाउंडेशन की ओर से यहां सैकड़ों जरूरतमंदों को निशुल्क शुद्ध शाकाहारी भोजन (लंगर) वितरित किया गया। मजबूरी के बीच जीवन गुजार रहे लोगों के चेहरों पर इस सेवा कार्य ने राहत और सुकून की मुस्कान बिखेर दी।

इस सेवा अभियान के दौरान REXAW सेवा फाउंडेशन के फाउंडर आलम मंसूरी के साथ भारत से पहली बार पैदल हज यात्रा करने वाले मशहूर शख्सियत शिहाब चित्तूर, वरिष्ठ पत्रकार मुनव्वर अली साबरी, 


ग्लैक्सी इवेंट्स के फाउंडर कुँवर शाहिद,  प्रवेज़ आलम, सज्जादानशीन हिलाल मुजीबी, मौ. सलीम, हुसैल सहित कई सामाजिक और जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वयं भोजन वितरण में हिस्सा लेकर सेवा भावना को और मजबूती दी। कैंप में मौजूद मरीजों और तीमारदारों को भोजन की पूरी थाली वितरित की गई। इसके साथ ही वहां रह रहे लोगों की अन्य समस्याओं और जरूरतों को भी गंभीरता से जाना गया। फाउंडेशन की ओर से जल्द ही अन्य आवश्यक सुविधाओं में सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।

इस मौके पर फाउंडेशन के फाउंडर आलम मंसूरी ने बताया कि उनकी संस्था लगातार जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है। सर्दी के मौसम में कंबल वितरण, भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना और विभिन्न स्थानों पर लंगर तकसीम करना संस्था की प्राथमिक गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद तबके की मदद करना और सक्षम लोगों को इंसानियत के इस नेक कार्य के लिए जागरूक करना है। आलम मंसूरी ने कहा, “ईश्वर/अल्लाह ने जिस किसी को भी इस लायक बनाया है कि वह दूसरों की मदद कर सके, तो उसे इंसानियत के नाते आगे आना चाहिए। यही हमारी संस्था की सोच और मकसद है।”
उन्होंने आगे बताया कि उनकी टीम ने दिल्ली में कई जगहों का सर्वे किया, ताकि ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा सके जहां एक छोटी-सी मदद भी बड़ी राहत बन सके। इसी क्रम में दिल्ली एम्स अस्पताल परिसर के कैंप को चुना गया, जहां सैकड़ों लोग मजबूरी के हालात में रह रहे हैं। प्रशासनिक टीम से समन्वय स्थापित कर, उनके सहयोग से मरीजों और तीमारदारों को भोजन वितरित किया गया।

सेवा कार्यक्रम के दौरान कैंप की देखरेख में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से मौजूदा हालात की जानकारी भी ली गई और भविष्य में कैंप की अन्य जरूरतों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। REXAW सेवा फाउंडेशन का यह प्रयास न सिर्फ जरूरतमंदों के लिए राहत लेकर आया, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और इंसानियत का मजबूत संदेश भी छोड़ गया।

Comments (0)