logo
Breaking News
● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले ● भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान पर मुकदमा दर्ज ● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो)
संगठन

भ्रष्टाचार के खिलाफ सुराज सेवा दल का बड़ा ऐलान, 6 अगस्त को सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 05 Aug 2026, 08:13 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ सुराज सेवा दल का बड़ा ऐलान, 6 अगस्त को सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

देहरादून। सुराज सेवा दल ने उत्तराखंड में कथित रूप से लंबित विजिलेंस जांचों और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई में देरी के विरोध में 6 अगस्त को उत्तराखंड सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य लंबित जांचों में तेजी लाने, जवाबदेही सुनिश्चित कराने और पारदर्शी कार्रवाई की मांग उठाना है।


सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने जारी वीडियो संदेश में दावा किया कि प्रदेश में कई भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की जांच लंबे समय से लंबित है। उनके अनुसार, जांच में देरी से आम जनता का व्यवस्था पर भरोसा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार और संबंधित विभागों की कथित निष्क्रियता के विरोध में संगठन ने लोकतांत्रिक तरीके से भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। संगठन के अनुसार, 6 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे उत्तराखंड सचिवालय के समक्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करेंगे।


रमेश जोशी ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले नागरिकों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


सुराज सेवा दल का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि लंबित विजिलेंस जांचों का निष्पक्ष निस्तारण और प्रभावी कार्रवाई होने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

Comments (0)