logo
Breaking News
● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले ● भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान पर मुकदमा दर्ज ● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो)
राजनीति

ज्वालापुर के बंजारेवाला में समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल, मिशन 2027 पर जोर

✍ Javed Ansari 🕒 13 Jun 2026, 06:44 PM
ज्वालापुर के बंजारेवाला में समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल, मिशन 2027 पर जोर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के ज्वालापुर स्थित ग्राम बंजारेवाला में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और मिशन 2027 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी रहे। उनके साथ श्रीमती सुमन देवी, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओशियाना यादव, रमाशंकर, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव, आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू, सपा नेता मौसम अली, चौधरी महिपाल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह सागर और विनोद गॉड सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वक्ताओं ने पीडीए समाज की एकता, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके समाधान के लिए संघर्ष का आश्वासन दिया गया।


कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिशन 2027 को सफल बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बंजारेवाला की यह पीडीए चौपाल क्षेत्र में समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा और मजबूती देने वाली साबित हुई।

Comments (0)