logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

आधी रात हाईवे पर SSP का सीक्रेट निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी; 9 निलंबित, 4 से जवाब तलब

✍ Javed Ansari 🕒 05 Aug 2026, 09:29 PM
आधी रात हाईवे पर SSP का सीक्रेट निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी; 9 निलंबित, 4 से जवाब तलब

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुद्रपुर। पुलिस ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि 4 अन्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई देर रात हाईवे पर किए गए औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर लापरवाही के बाद की गई।


जानकारी के अनुसार देर रात कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पंतनगर क्षेत्र में सफेद रंग की स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की है। घटना के बाद आरोपी वाहन काशीपुर की ओर जाता देखा गया। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने थाना पंतनगर सहित रुद्रपुर से जसपुर बॉर्डर तक सभी थाना प्रभारियों को हाईवे पर तत्काल नाकाबंदी और सघन चेकिंग के निर्देश जारी कर दिए।


इसी बीच एसएसपी अजय गणपति स्वयं रात करीब 12 बजे निजी वाहन से हाईवे पर बनाए गए विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का औचक निरीक्षण करने निकल पड़े। निरीक्षण के दौरान महतोष, सरकड़ी तिराहा, दोराहा और परमानन्दपुर हाईवे पर तैनात कई पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल से नदारद मिले। इतना ही नहीं, कुछ पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी गलत लोकेशन बताकर गुमराह करने का भी प्रयास किया।


प्राथमिक जांच में ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना सामने आने पर एसएसपी ने तत्काल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए, जबकि 4 अन्य कर्मियों से जवाब तलब किया गया है।


एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस की पहली जिम्मेदारी आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या आदेशों की अवहेलना करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments (0)