logo
Breaking News
● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले ● भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान पर मुकदमा दर्ज ● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो)
क्राइम

हरिद्वार में आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब का जखीरा बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 01 Aug 2026, 10:15 PM
हरिद्वार में आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब का जखीरा बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। हरिद्वार में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने शनिवार को ऐसा प्रहार किया कि शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला के नेतृत्व में चली इस विशेष कार्रवाई में विभाग की टीम ने जिले के कई इलाकों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने ज्वालापुर स्थित जोगिंदर नौरती के आवास पर दबिश दी। इसके बाद ऋषिकुल चौराहे पर संजय और सोमपाल के ठिकानों की भी सघन तलाशी ली गई। वहीं वेब बैरागी कैंप क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान उपदेश नामक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।


छापेमारी में विभाग के हाथ बड़ी सफलता लगी। टीम ने 324 टेट्रा पैक (करीब आठ पेटी) माल्टा देशी शराब, 21 पव्वे अंग्रेजी शराब और 9 बीयर की बोतलें/केन बरामद कर कब्जे में ले लीं। बरामद शराब को सीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हरिद्वार में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि "अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"


हरिद्वार जैसे विशाल और संवेदनशील जिले में सीमित संसाधनों के बावजूद आबकारी विभाग की लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है। विभाग का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में पूरे जिले में अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

Comments (0)