logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

काशीपुर में किसानों संगोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिक खेती पर दिया गया जोर

✍ Javed Ansari 🕒 14 Jul 2026, 02:37 PM
काशीपुर में किसानों संगोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिक खेती पर दिया गया जोर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर की ओर से ग्राम कुचनाल गुसाईं और बघेलावाला में किसानों संगोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराते हुए कम लागत में अधिकतम गन्ना उत्पादन के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एससीडीआई बीरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वैज्ञानिक खेती समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष कम गन्ना आपूर्ति करने वाले गांवों को चिन्हित कर विभागीय किसान संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। विभागीय योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाकर उन्हें गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सके और किसानों को समय पर उचित गन्ना मूल्य प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि विभागीय किसान संगोष्ठियों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके चलते गन्ना क्षेत्रफल में वृद्धि दर्ज की गई है।

कार्यक्रम में गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने गन्ना विकास समिति में उपलब्ध कीटनाशक रसायनों के बारे में किसानों को अवगत कराया। वहीं गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह ने वैज्ञानिक विधि से पौधशाला स्थापना की जानकारी दी, जबकि गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने फसल में लगने वाले रोग एवं कीटों की पहचान तथा उनके प्रभावी नियंत्रण के उपाय बताए।

कार्यक्रम में सुरेश सिंह, सुभाष चंद्र, बलविंदर कौर, हरप्रीत सिंह, सलमान, सुशील कुमार, हरभजन सिंह, दर्शन सिंह, अली हसन हाजी, बाबूराम, केवल सिंह, बलविंदर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)