logo
Breaking News
● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी
उत्तराखंड

ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने तीन वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया

✍ Javed Ansari 🕒 19 Oct 2026, 12:31 PM
ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने तीन वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर । दरगाह पिरान कलियर क्षेत्र से लापता हुए तीन वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से अपने बच्चे को वापस पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को आमिर खान पुत्र इकराम निवासी टोडा एतमाल, कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार ने कोतवाली पिरान कलियर में सूचना दी कि उनका तीन वर्षीय पुत्र मोहम्मद शेख दरगाह क्षेत्र से कहीं लापता हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी।

पुलिस टीम ने दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चे के लापता होने की सूचना प्रसारित कराई। साथ ही, परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए बच्चे के फोटो के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान पुलिस टीम को दरगाह क्षेत्र में एक बच्चा अकेले घूमता हुआ दिखाई दिया। बच्चे का मिलान परिजनों द्वारा दिए गए फोटो से किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया।

इसके बाद बच्चे को कोतवाली पिरान कलियर लाया गया, जहां चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस ने बच्चे के परिजनों को सूचना देकर कोतवाली बुलाया। परिजनों के पहुंचने पर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने पिरान कलियर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।

इस सराहनीय कार्य में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल इसरार अली, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश और महिला कांस्टेबल मौसम शामिल रहे।

पुलिस की इस तत्परता से एक परिवार की खुशियां लौट आईं और ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के प्रयासों को एक और सफलता मिली।

Comments (0)