logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार: कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 31 Jul 2026, 02:19 PM
हरिद्वार: कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध युवक को श्यामपुर पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए जनपदभर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कराई जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि मेले की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में थाना श्यामपुर पुलिस टीम पुरानी हरिद्वारी रोड स्थित बाहरपीली गांव के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।


पूछताछ में युवक की पहचान साहिल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम धनपुरा (पानी की टंकी के पास), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा .315 बोर कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना श्यामपुर में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़, कांस्टेबल संदीप रावत और कांस्टेबल गम्भीर सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Comments (0)