logo
Breaking News
● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले ● भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान पर मुकदमा दर्ज ● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो)
उत्तराखंड

भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान पर मुकदमा दर्ज

✍ Javed Ansari 🕒 31 Aug 2026, 12:12 PM
भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान पर मुकदमा दर्ज

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर।  कलियर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी  की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है।


पुलिस को दी गई तहरीर में गुलज़ार चौधरी ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सार्वजनिक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें ललित शर्मा, विशाल चौहान और उनके अन्य साथियों द्वारा पिरान कलियर स्थित वक्फ बोर्ड की मस्जिद, दरगाह और मजारों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। तहरीर में वीडियो में कलियर पर चढ़ाई करने जैसी बात कहे जाने का भी उल्लेख किया गया है।


शिकायतकर्ता ने तहरीर में कहा कि इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से धार्मिक भावनाएं आहत होने के साथ समाज में घृणा और आपसी वैमनस्य उत्पन्न होने की आशंका है। इसी को लेकर पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।


तहरीर के आधार पर थाना कलियर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विशाखा राठौर को सौंपी गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और उसमें कही गई बातों समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।
हालांकि, मुकदमे में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। नामजद आरोपियों को दोषी साबित करना न्यायालय की प्रक्रिया के अधीन है।

Comments (0)