logo
Breaking News
● एचआरडीए पर भ्रष्टाचार और दोहरे मापदंड के आरोप, सुराज सेवादल ने दी जन आंदोलन की चेतावनी(देखे वीडियो) ● दिव्यांगता की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, बहादराबाद पुलिस ने 1.488 किलो गांजे के साथ दबोचा ● अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर, 2027 में जीत और लंबी उम्र की मांगी दुआ ● गन्ना विकास परिषद काशीपुर का क्षेत्रीय निरीक्षण, किसानों को योजनाओं और वैज्ञानिक खेती के लिए किया प्रेरित ● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश
उत्तराखंड

गन्ना विकास परिषद काशीपुर का क्षेत्रीय निरीक्षण, किसानों को योजनाओं और वैज्ञानिक खेती के लिए किया प्रेरित

✍ Javed Ansari 🕒 01 Jul 2026, 06:39 PM
गन्ना विकास परिषद काशीपुर का क्षेत्रीय निरीक्षण, किसानों को योजनाओं और वैज्ञानिक खेती के लिए किया प्रेरित

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को अपने परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से गन्ना खेती करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान बांसखेड़ा कलां, रायपुर खुर्द और ढकिया गांवों में विभाग द्वारा स्थापित पौधशालाओं तथा विभिन्न योजनाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया। बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है, जिससे किसान गन्ना उत्पादन की ओर अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
उन्होंने किसानों को संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग करने की सलाह देते हुए बताया कि इससे फसलों में रोग एवं कीटों का प्रकोप कम होता है और उत्पादन की गुणवत्ता भी बेहतर रहती है।


अधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए उन्होंने किसानों को विशेष रूप से निचले क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की सलाह दी, ताकि जलभराव से फसलों को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि गन्ना विकास विभाग किसानों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। विभाग का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना है।
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रभारी सुरेश सिंह, गन्ना समिति काशीपुर के सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह, परिक्षेत्र प्रचार-प्रसार प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौर्य तथा गन्ना पर्यवेक्षक बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments (0)