logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

सोमवती अमावस्या पर पुलिस से बदसलूकी भारी पड़ी, ऑडी कार सीज, पति-पत्नी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज ( देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 16 Jun 2026, 05:16 PM
सोमवती अमावस्या पर पुलिस से बदसलूकी भारी पड़ी, ऑडी कार सीज, पति-पत्नी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज ( देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था में बाधा डालने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले ऑडी कार सवार तीन लोगों के खिलाफ थाना कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी लग्जरी कार सीज कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या लग्जरी वाहन में चलने वाला व्यक्ति।


पुलिस के अनुसार 14 जून 2026 को वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर भारी भीड़ को देखते हुए शहर में यातायात डायवर्जन लागू किया गया था। देशरक्षक तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को निर्धारित मार्ग से बैरागी कैंप पार्किंग की ओर भेज रहे थे।


इसी दौरान ऑडी कार संख्या CG08AM0001 वहां पहुंची। पुलिस द्वारा डायवर्जन मार्ग अपनाने का अनुरोध किए जाने पर कार में सवार दो पुरुष और एक महिला भड़क गए। आरोप है कि तीनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, जिससे मौके पर यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।


घटना के बाद पुलिस और मौजूद लोगों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी पुलिस को धमकी देते हुए वहां से चले गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना कनखल में मु0अ0सं0 200/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू की।
तत्पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में ऑडी कार को रोककर उसे सीज कर दिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
आरोपित
क्षतिज बाली पुत्र स्व. यशपाल बाली, निवासी वाणी विहार, उत्तम नगर, नई दिल्ली।
क्षतिज बाली की पत्नी, निवासी उपरोक्त।
संकेत बाली पुत्र स्व. यशपाल बाली, निवासी वाणी विहार, उत्तम नगर, नई दिल्ली।
पुलिस का संदेश
हरिद्वार पुलिस ने कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। :::

Comments (0)