logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

रुड़की के होटल में सेना के जवान का शव मिलने से हड़कंप।

✍ Javed Ansari 🕒 08 Jul 2026, 05:22 PM
रुड़की के होटल में सेना के जवान का शव मिलने से हड़कंप।

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। रुड़की शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब रोडवेज बस अड्डे के समीप स्थित एक होटल के बंद कमरे से सेना के एक जवान का शव बरामद हुआ। जवान के कमरे से कोई गतिविधि नहीं होने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डुप्लीकेट चाबी से कमरा खुलवाया, जहां जवान मृत अवस्था में मिला। घटना के बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमलदीप सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी जीआईसी गेट के पास गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र-40 वर्ष  होइ है। वह 14 जून से रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने और आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान सेना का पहचान पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए, जिनके आधार पर मृतक की पहचान की गई। पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन पैटर्न लॉक होने के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में सेना के अधिकारियों को सूचना दी गई और मृतक के मोबाइल पर आए एक परिचित के फोन के माध्यम से परिजनों तक घटना की जानकारी पहुंचाई गई।


घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम और सेना के अधिकारियों ने कमरे का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments (0)