logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
धर्म

पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग

✍ Javed Ansari 🕒 27 Jul 2026, 07:54 PM
पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर।  कलियर की गंगा-जमुनी तहज़ीब को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ वीडियो प्रसारित कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पिरान कलियर कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेज़ सुल्तान ने किया।


ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हिंदू रक्षा दल के कुछ पदाधिकारियों और उनके साथियों ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो साझा किया, जिसमें पिरान कलियर स्थित वक्फ बोर्ड की मस्जिद, दरगाह और अन्य धार्मिक स्थलों को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। आरोप है कि वीडियो में धार्मिक स्थलों को अवैध बताते हुए उन्हें हटाने और कलियर में कार्रवाई करने जैसी बातें कही गई हैं।


भीम आर्मी नेताओं का कहना है कि पिरान कलियर देश-विदेश के सभी धर्मों के लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इस तरह की कथित बयानबाजी से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि क्षेत्र के सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे पर भी असर पड़ सकता है। ज्ञापन में संबंधित लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।


रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेज़ सुल्तान ने कहा कि पिरान कलियर हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की पहचान रहा है। यदि कोई व्यक्ति या संगठन धार्मिक भावनाएं भड़काने या समाज में नफरत फैलाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


वहीं, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजीम अहमद ने कहा कि धार्मिक वैमनस्य फैलाने या कानून अपने हाथ में लेने जैसी बातें संविधान और कानून के खिलाफ हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनकी पार्टी संविधान, सामाजिक सद्भाव और शांति बनाए रखने के पक्ष में है। इस दौरान रामपुर नगरपंचायत चेयरमैन प्रवेज सुल्तान, ASP प्रदेश प्रवक्ता अजीम अहमद, नगर अध्यक्ष भीम आर्मी गुलजार चौधरी, राशिद अली सभासद, गुलफाम साबरी सभासद, कलियर नगरपंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम प्रधान, निखिल, सोनू कश्यप, समाजसेवी गोल्डन भाई, मुंताहीद आदि मौजूद रहे।

Comments (0)