logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

प्रेम में रोड़ा बनी मां की बेटी ने ही रची हत्या की साजिश, प्रेमी संग मिलकर कार में गला रेतकर उतारा मौत के घाट

✍ Javed Ansari 🕒 19 Aug 2026, 08:16 PM
प्रेम में रोड़ा बनी मां की बेटी ने ही रची हत्या की साजिश, प्रेमी संग मिलकर कार में गला रेतकर उतारा मौत के घाट

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

मंगलौर। प्रेम प्रसंग में मां को रोड़ा मानकर बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। दोनों आरोपियों ने महिला को हरिद्वार ले जाने की बात कहकर ब्रेजा कार में बैठाया और रास्ते में चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को मंगलौर नहर पुल के पास फेंककर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने महज 18 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ब्रेजा कार और चाकू भी बरामद किया है।


नहर पुल के पास मिला था महिला का शव
18 अगस्त को मंगलौर कोतवाली पुलिस को पुराना मंगलौर नहर पुल के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए रुड़की मोर्चरी भेज दिया।
सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से महिला की पहचान कराने के प्रयास किए गए। इसी दौरान ओली माजरा, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर निवासी अरविंद ने शव की पहचान अपनी पत्नी कविता के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


216 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बनी अहम कड़ी
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हत्याकांड के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर आसपास के संभावित रास्तों तक करीब 216 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक ब्रेजा कार संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई दी। पुलिस ने तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से कार की तलाश शुरू की। जांच की कड़ियां धीरे-धीरे हत्याकांड में शामिल आरोपियों तक पहुंच गईं।


प्रेम संबंध में मां बनी बाधा तो रच डाली हत्या की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका कविता की बेटी उन्नति का आकाश चौहान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, कविता अपनी बेटी को आकाश से संबंध खत्म करने के लिए लगातार समझाती थी। मां की रोक-टोक से नाराज उन्नति ने कविता को अपने प्रेम संबंध में बाधा मान लिया। इसके बाद उन्नति ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रच डाली।


हरिद्वार ले जाने के बहाने कार में बैठाया
पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत उन्नति और आकाश ने कविता को बुढ़ाना से ब्रेजा कार में बैठाया और हरिद्वार जाने की बात कही। रास्ते में दोनों ने महिला को काबू कर लिया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को मंगलौर नहर पुल के पास फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।
बेटी और प्रेमी गिरफ्तार, कार-चाकू बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश चौहान पुत्र रविंद्र निवासी दूल्हेड़ा, पल्लवपुरम, मेरठ और उन्नति पुत्र अरविंद निवासी ओली माजरा, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार और चाकू भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


एसपी देहात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा
हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने तेजी से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से महज 18 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
हत्याकांड के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर, उपनिरीक्षक सुखपाल मान, उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला, उपनिरीक्षक अशोक सिवाल और महिला आरक्षी अजू की अहम भूमिका रही।

Comments (0)