logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार मुख्य आरोपी धर्मेंद्र गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 14 Aug 2026, 02:38 PM
जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार मुख्य आरोपी धर्मेंद्र गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को थाना पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की लगातार दबिश और घेराबंदी के बाद आरोपी धर्मेंद्र को ग्राम बहादुरपुर जट से दबोचा गया। आरोपी पर वादी और उसके पुत्रों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल करने का आरोप है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पथरी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।


थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तलाश अभियान चलाते हुए मुकदमे के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बहादुरपुर जट, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
10 अगस्त को दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार, ग्राम बहादुरपुर जट निवासी जुलफान पुत्र यामीन ने 10 अगस्त को थाना पथरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके और उसके पुत्रों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।


मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबलू चौहान, हेड कांस्टेबल रविन्द्र, कांस्टेबल राकेश नेगी और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी शामिल रहे।

Comments (0)