logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
क्राइम

हरिद्वार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, छह चोरी की बाइक बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 22 Jun 2026, 04:02 PM
हरिद्वार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, छह चोरी की बाइक बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मोटरसाइकिल चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना पथरी में दर्ज मुकदमों की जांच तेज की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चोरी गई मोटरसाइकिलों की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे।
मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। मैनुअल पुलिसिंग के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों का गहन अध्ययन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।

इसी क्रम में बीती रात मुखबिर की सूचना पर घुण्टी चौक जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में कबूला चोरी का जुर्म
पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस बरामद वाहनों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
सुधांशु पुत्र पवन
मनीत पुत्र श्याम सिंह
दोनों निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पथरी
उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर
अपर उपनिरीक्षक जसवन्त बिष्ट
कांस्टेबल नवीन कुमार
कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर

Comments (0)