logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
प्रशासन

रुड़की में मोहर्रम को लेकर शांति व्यवस्था की तैयारी, पुलिस-प्रशासन ने की अहम बैठक

✍ Javed Ansari 🕒 24 Jun 2026, 02:16 PM
रुड़की में मोहर्रम को लेकर शांति व्यवस्था की तैयारी, पुलिस-प्रशासन ने की अहम बैठक

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। मोहर्रम के पावन अवसर को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए ।

गंग नहर कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक सुश्री ओशिन जोशी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के विभिन्न अखाड़ों के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए।


इस दौरान मोहर्रम के जुलूस, अखाड़ों की गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ ओशिन जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बार किसी भी प्रकार की नई परंपरा, नया मार्ग या जुलूस शुरू नहीं किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या अशोभनीय वीडियो और सामग्री को पूरी तरह प्रतिबंधित रखने की चेतावनी दी गई।


उन्होंने कहा कि हर त्योहार शांति और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए मोहर्रम के अवसर पर सभी को शालीनता और साम्प्रदायिक सौहार्द का परिचय देना चाहिए।


बैठक में विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनमें 10 मोहर्रम को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और बाजार क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग प्रमुख रही।
शिया समुदाय के सदर ने भी आश्वासन दिया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी मातमी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाएगा।


कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने अखाड़ों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी असामाजिक तत्व जुलूस में शामिल होकर माहौल खराब न करे या अफवाह न फैलाए। वहीं, सिविल लाइन कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने कहा कि पुलिस इस बात पर भी कड़ी निगरानी रखेगी कि जुलूस या अखाड़ों में शामिल कोई भी युवक नशे की हालत में हुड़दंग न करे।


संयुक्त मुस्लिम अखाड़ा परिषद के संरक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलोरी ने कहा कि रुड़की शहर की पहचान आपसी भाईचारे और सौहार्द से है। यहां मोहर्रम, रामलीला, कांवड़ यात्रा, ईद और होली जैसे सभी पर्व सभी धर्मों के लोग मिलकर प्रेमपूर्वक मनाते हैं।
बैठक में विकास त्यागी, सलमान फरीदी (एसपीओ), सोनू साबरी, ताजिया कमेटी अम्बर तालाब के सदर मोहम्मद याकूब, इंडियन अंजुमन अखाड़ा के शावेज, शाहरुख, अकबरी अखाड़ा आजादनगर के अखलाक, नसीर, साबरी अखाड़ा के अरमान और शाने अकबरी अखाड़ा के रियाज साबरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)