logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

यूपी बॉर्डर पर पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक घायल गिरफ्तार, दूसरा फरार (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 19 Jun 2026, 11:20 AM
यूपी बॉर्डर पर पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक घायल गिरफ्तार, दूसरा फरार (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में चौकीदार को गोली मारकर फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात यूपी बॉर्डर के पास आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।


पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश सीमा की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक बंजारावाला गांव की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।


पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश लुकमान निवासी गोकुलवाला के पैर में जा लगी।


घायल होने के कारण वह भाग नहीं सका और पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया, जबकि उसका साथी गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार लुकमान बंद पड़ी बीयर फैक्ट्री में चौकीदारी कर रहे कर्मचारी को गोली मारने की घटना में शामिल था और काफी समय से फरार चल रहा था।


पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
खास बात यह है कि गिरफ्तार बदमाश लुकमान वर्ष 2021 में बहादराबाद के चर्चित डकैती कांड का मास्टरमाइंड रह चुका है और करीब 33 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments (0)