logo
Breaking News
● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
क्राइम

ढंडेरा में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार

✍ Javed Ansari 🕒 22 Aug 2026, 12:23 PM
ढंडेरा में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने कैंटीन संचालक अमन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका।


जानकारी के मुताबिक, ढंडेरा निवासी अमन शराब की कैंटीन का संचालन करते थे। शुक्रवार देर रात कैंटीन बंद करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अमन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान करने में अहम सुराग मिल सकता है।


हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश और आसपास के क्षेत्र में तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments (0)