logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 21 Jun 2026, 03:47 PM
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को ग्राम रामपुर निवासी अफजाल ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया था कि 5-6 युवकों ने घातक हथियारों से लैस होकर उसके पुत्र के दोस्त एवं अन्य साथियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कोतवाली गंगनहर में मुकदमा संख्या 215/26 धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। साक्ष्य संकलन और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने घटना में शामिल वांछित आरोपी नईम उर्फ लक्खा को 20 जून 2026 को पाडली गुर्जर जाने वाले मार्ग पर स्थित मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
नईम उर्फ लक्खा पुत्र शमीम, निवासी पुहाना, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल यूनुस, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल प्रभाकर, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल देवेश, कांस्टेबल महिपाल (सीआईयू रुड़की) तथा हेड कांस्टेबल औसाफ खान (साइबर सेल) शामिल रहे।

Comments (0)