logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर गन्ना विकास परिषद काशीपुर सक्रिय, किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

✍ Javed Ansari 🕒 23 Jul 2026, 07:15 PM
शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर गन्ना विकास परिषद काशीपुर सक्रिय, किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर द्वारा शरदकालीन गन्ना बुवाई की तैयारियों को लेकर ग्राम बांसखेड़ा कलां में किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने की। इस दौरान किसानों को समय रहते गन्ना बुवाई की तैयारियां पूरी करने तथा विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि विभाग के सतत प्रयासों के चलते इस वर्ष गन्ना क्षेत्रफल में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसी को देखते हुए शरदकालीन गन्ना बुवाई की तैयारियां समय से पहले शुरू कर दी गई हैं। किसानों की बीज आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मांग पत्र भी लिए जाने लगे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए आवश्यक बीज, खाद, उर्वरक एवं कीटनाशक अनुदान योजना के तहत समय रहते प्राप्त कर लें। साथ ही सभी ब्लॉक प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करें तथा किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन गांवों में गन्ने का क्षेत्रफल कम हुआ है, उन्हें चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जाए और किसानों को विभागीय योजनाओं से जोड़कर पुनः गन्ना उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जाए। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौर्य ने किसानों के खेतों का निरीक्षण किया, जबकि सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने गन्ना समिति की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया। बैठक में बहादुर सिंह, राजेश कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।

Comments (0)