logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

रामनगर में 'विभाग किसान के द्वार' कार्यक्रम आयोजित, किसानों की समस्याओं का होगा घर पर समाधान

✍ Javed Ansari 🕒 07 Jul 2026, 06:22 PM
रामनगर में 'विभाग किसान के द्वार' कार्यक्रम आयोजित, किसानों की समस्याओं का होगा घर पर समाधान

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रामनगर (नैनीताल)। जिला नैनीताल के रामनगर ब्लॉक में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और गन्ना खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'विभाग किसान के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान उनके घर और गांव स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा तो वे गन्ना खेती के प्रति अधिक आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गन्ना फसल के साथ सह फसली खेती अपनाना किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। कई किसान इस पद्धति को अपनाकर अपनी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से अधिक लाभ के लिए सह फसली खेती अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके किसानों से फीडबैक भी लिया गया, ताकि योजनाओं के प्रभाव का आकलन कर भविष्य में उन्हें और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

प्रचार-प्रसार प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग लगातार किसानों को जागरूक कर गन्ना खेती के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में धीरज कुमार, योगेश भट्ट, वीरेन्द्र कुमार मौर्य, राजेश कुमार, राजकुमार, हरविंदर सिंह, तारा सिंह, दयाराम, सुरेंद्र सिंह, जीवन सिंह, अवतार सिंह, प्रेम सिंह, राकेश कुमार, राजू कुमार, रघुवीर सिंह, सूरज, ओम सिंह, किशन सिंह, मलकीत सिंह, करन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Comments (0)