logo
Breaking News
● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी
क्राइम

बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता

✍ Javed Ansari 🕒 16 Sep 2026, 03:49 PM
बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव उसके कमरे के अंदर मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अमन ठाकुर, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार अमन ठाकुर बनभूलपुरा क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था। बुधवार को उसका शव कमरे के अंदर पड़ा मिला। युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।


फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की परिस्थितियों को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। 

साथ रहने वाली महिला घटना के बाद से लापता
मामले में पुलिस के सामने एक अहम कड़ी यह सामने आई है कि अमन के साथ रहने वाली एक महिला घटना के बाद से लापता है। पुलिस अब महिला की तलाश में जुटी है। उसके मोबाइल नंबर, संपर्क में रहने वाले लोगों और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।


पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या से पहले अमन के कमरे पर कौन-कौन लोग आए थे और उनके बीच किसी तरह का विवाद तो नहीं हुआ था।

 कई एंगल से जांच, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद, अवैध संबंध और पुरानी रंजिश समेत विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इसके साथ ही मृतक के परिचितों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, CCTV फुटेज और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Comments (0)