logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

मंगलौर में दिनदहाड़े जानलेवा हमला, मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 02 Aug 2026, 12:53 PM
मंगलौर में दिनदहाड़े जानलेवा हमला, मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित मुजफ्फर पुत्र याकूब, निवासी ग्राम पीरपुरा, थाना मंगलौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद आरोपियों और उनके साथियों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके भाई और अन्य लोगों पर हमला किया।


तहरीर के अनुसार, मुख्य आरोपी अकील उर्फ भुट्टू पुत्र कासिम के विरुद्ध पहले से धारा 307 आईपीसी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष लगातार मुकदमों के गवाहों और पीड़ितों को धमकाकर समझौते के लिए दबाव बना रहा है।


पीड़ित ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को रोशनाबाद स्थित विकास भवन में हुई मारपीट के संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा संख्या 276/26 दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही आरोपी पक्ष मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था।


शिकायत के अनुसार,  सुबह करीब 9:15 बजे जब उनका भाई इंतजार दुकान जाने के लिए घर से निकला, तभी कई नामजद लोगों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।


तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमले के दौरान धारदार हथियार से वार किए जाने पर पीड़ित के भाई की गर्दन पर गंभीर चोट आई तथा कान का एक हिस्सा कट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों का उपचार जिला सरकारी अस्पताल हरिद्वार में कराया गया, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।

Comments (0)