logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

भाई ने भाई को मारी गोली, प्रधान पति पर फायरिंग का आरोप

✍ Javed Ansari 🕒 17 Jul 2026, 02:09 PM
भाई ने भाई को मारी गोली, प्रधान पति पर फायरिंग का आरोप

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में गुरुवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति ने अपने ही सगे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगने से 50 वर्षीय राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


कहासुनी के बाद चली गोली
पुलिस के अनुसार, बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और उनके भाई राजेश सैनी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि किशोर सैनी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राजेश सैनी पर गोली चला दी। गोली लगते ही राजेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय, कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई राजेश बिष्ट तथा धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।


फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है और घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है।


आरोपी की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश
कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)