logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

तीन साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, जीआरपी रुड़की ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दबोचा

✍ Javed Ansari 🕒 19 Aug 2026, 08:27 PM
तीन साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, जीआरपी रुड़की ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दबोचा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत जीआरपी रुड़की पुलिस ने करीब तीन साल से गिरफ्तारी से बच रहे एक शातिर वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी परवेज उर्फ संजू पुत्र खुर्शीद, निवासी इमाम साहब रोड, कलियर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार है। आरोपी के खिलाफ स्पेशल जज एनडीपीएस कोर्ट हरिद्वार में सत्र परीक्षण संख्या 62/19 तथा मुकदमा अपराध संख्या 16/19 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है।


पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट के चलते फरार चल रहा था और लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। वारंटी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी श्री अनुज के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी लक्सर श्री राजीव चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से वारंटी के ठिकाने की सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके मकान पर दबिश देकर परवेज उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटी
परवेज उर्फ संजू पुत्र खुर्शीद
निवासी—इमाम साहब रोड, कलियर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
अ0उ0नि0 सुशील तिवारी, प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की
हे0का0 30 ओमपाल सैनी
कां0 164 जाहुल मिर्जा
का0 10 अमित कुमार
कां0 54 जितेंद्र कुमार

Comments (0)