logo
Breaking News
● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
क्राइम

पुरानी रंजिश में चली गोली, चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 06 Oct 2026, 01:56 PM
पुरानी रंजिश में चली गोली, चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। ग्राम कटारपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग की घटना का पथरी पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नामजद आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभय सिंह और क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पथरी पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की।


पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास की जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में सामने आया कि फायरिंग की घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने नामजद आरोपी अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम कटारपुर, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
पिछले साल हुई फायरिंग से शुरू हुई थी रंजिश
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष विक्की और उसके साथियों ने उसके ऊपर फायरिंग की थी। इस मामले में न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने सोमवार को विक्की पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
पुलिस को गुमराह करने के लिए 112 पर दी सूचना
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

आरोपी ने 112 नंबर पर सूचना दी कि विक्की ने दोबारा उसके ऊपर फायरिंग की है, ताकि पुलिस का शक उस पर न जाए। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों की गहनता से जांच की तो मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
मोहन कठैत, चौकी प्रभारी फेरूपुर
का. नरेश बहुगुणा, चौकी फेरूपुर
का. रविन्द्र बिष्ट, चौकी फेरूपुर
का. सोहन राणा, चौकी फेरूपुर
का. अनिल पंवार, चौकी फेरूपुर
का. सुबोध शर्मा, चौकी फेरूपुर

Comments (0)