logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई

✍ Javed Ansari 🕒 26 Jul 2026, 02:30 PM
कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर।  हरिद्वार पुलिस की "ऑपरेशन रिकवरी" मुहिम के तहत थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से विभिन्न कंपनियों के 52 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत ₹10 लाख से अधिक बताई गई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस अपराध नियंत्रण और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन की सहायता के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में चलाए जा रहे "ऑपरेशन रिकवरी" के तहत कलियर पुलिस टीम ने उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से भी खोए हुए मोबाइल फोन CEIR पोर्टल के माध्यम से रिकवर किए।


शनिवार को थाना कलियर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे ने बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे।

लंबे समय से अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर मोबाइल वापस पाकर खुशी साफ दिखाई दी। उपस्थित लोगों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बरामद मोबाइल फोन का विवरण

Moto – 3
Oppo – 12
Tecno – 2
Samsung – 5
Realme – 7
iQOO – 2
Vivo – 14
Poco – 2
Redmi – 5
ऑपरेशन रिकवरी में शामिल पुलिस टीम
क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट
हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी
होमगार्ड ललित

Comments (0)