logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

मंगलौर के मुंडलाना गांव में बकाया बिल पर नलकूप का ट्रांसफार्मर उतारने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा,  वीडियो वायरल

✍ Super Admin 🕒 19 Feb 2026, 10:49 PM
मंगलौर के मुंडलाना गांव में बकाया बिल पर नलकूप का ट्रांसफार्मर उतारने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा,  वीडियो वायरल

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गाली-गलौच और धक्का-मुक्की करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना लंढोरा सब डिवीजन के मुंडलाना बिजली घर से जुड़ा है, जहां नलकूप कनेक्शन पर लाखों रुपये का बकाया बिल होने के कारण ऊर्जा निगम की टीम ट्रांसफार्मर उतारने पहुंची थी।


जानकारी के अनुसार, जैसे ही टीम मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची, कुछ ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कहासुनी बढ़ गई और जमकर धक्का मुक्की हुई वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।सूत्रों के मुताबिक, घटना के दौरान एक लाइनमैन के साथ मारपीट की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।


गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले पथरी थाना क्षेत्र में भी ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था। उस घटना में भी टीम को मौके से लौटना पड़ा था, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई थी।


इस ताजा मामले में विभागीय अधिकारी वायरल वीडियो के आधार पर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। वहीं, मुंडलाना बिजली घर पर तैनात जेई का कहना है कि केवल कहासुनी हुई थी, किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है।


फिलहाल घटना ने क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद विभाग क्या कार्रवाई करता है और वायरल वीडियो की सच्चाई किस हद तक सामने आती है।

Comments (0)