logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

ग्रामीणों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवा की सौगात, इकबालपुर में वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी के प्रयासों से खुला “लाइफ केयर हॉस्पिटल”..

✍ Super Admin 🕒 06 Feb 2026, 02:27 PM
ग्रामीणों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवा की सौगात, इकबालपुर में वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी के प्रयासों से खुला “लाइफ केयर हॉस्पिटल”..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। झबरेड़ा क्षेत्र के इकबालपुर में शुक्रवार का दिन ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जब वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी की पहल पर लाइफ केयर हॉस्पिटल ने अपनी सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया। वर्षों से इलाज के लिए शहरों की दौड़ लगाने को मजबूर ग्रामीणों के लिए यह अस्पताल किसी राहत से कम नहीं है।

झबरेड़ा और आसपास के गांवों में अब तक बड़े और आधुनिक अस्पताल के अभाव में गंभीर मरीजों को रुड़की, हरिद्वार या दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था। आर्थिक तंगी और दूरी के चलते कई बार समय पर इलाज भी संभव नहीं हो पाता था।

इसी पीड़ा को समझते हुए आदिल फरीदी ने पहले क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई, लेकिन जब समस्या का स्थायी समाधान जरूरी लगा, तो उन्होंने इकबालपुर में एक पूर्ण सुविधायुक्त अस्पताल स्थापित करने का निर्णय लिया।

लाइफ केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाटी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

इस मौके पर आदिल फरीदी ने कहा कि उनका उद्देश्य मुनाफा नहीं, बल्कि सेवा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार महंगे अस्पतालों का खर्च वहन नहीं कर पाते, ऐसे में लाइफ केयर हॉस्पिटल में न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल में जांच, ऑपरेशन, इमरजेंसी सेवाओं सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आदिल फरीदी को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और कहा कि लाइफ केयर हॉस्पिटल आने वाले समय में झबरेड़ा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई कि अब उन्हें इलाज के लिए शहरों की भटकन से निजात मिलेगी।

Comments (0)