logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

UPSC में 708वीं रैंक को लेकर फैला भ्रम टूटा, केरल की अभ्यर्थी फैरूज फातिमा एम का हुआ चयन

✍ Super Admin 🕒 07 Mar 2026, 01:57 PM
UPSC में 708वीं रैंक को लेकर फैला भ्रम टूटा, केरल की अभ्यर्थी फैरूज फातिमा एम का हुआ चयन

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 708वीं रैंक को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का सच अब सामने आ गया है। जांच के बाद स्पष्ट हुआ है कि यह रैंक केरल की अभ्यर्थी फैरूज फातिमा एम को मिली है, न कि हरिद्वार के पिरान कलियर की किसी छात्रा को।


पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि हरिद्वार जिले के पिरान कलियर की एक लड़की ने UPSC में 708वीं रैंक हासिल की है। इन पोस्टों के साथ अलग-अलग तस्वीरें भी साझा की जा रही थीं, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी और यह खबर तेजी से फैलने लगी।


मामले की सच्चाई जानने के लिए जब संबंधित कोचिंग संस्थान से संपर्क किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर फैरूज फातिमा एम को बधाई देते हुए पोस्ट साझा की थी, तो वहां से स्पष्ट जवाब मिला। संस्थान ने बताया,
“Kindly note that Fairuz Fathima M secured AIR 708, and she was a student of our Prelims-cum-Mains batch.”


इसके बाद जब अभ्यर्थी के मूल स्थान के बारे में जानकारी ली गई, तो संस्थान ने साफ किया कि फैरूज फातिमा एम केरल की रहने वाली हैं और वही 708वीं रैंक की वास्तविक अभ्यर्थी हैं।


इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह साफ हो गया है कि पिरान कलियर से जुड़ा दावा सोशल मीडिया पर फैली अपुष्ट पोस्टों की वजह से सामने आया था। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर फैलने वाली खबरें कैसे लोगों के बीच भ्रम पैदा कर देती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी बड़ी उपलब्धि या खबर को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि करना बेहद जरूरी है, ताकि गलत जानकारी फैलने से रोका जा सके।

Comments (0)