logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
उत्तराखंड

ठंड में ठिठुरते मासूमों को मिला सहारा, हरिद्वार पुलिस ने दो परिवारों की उजड़ी मुस्कान लौटा दी..

✍ Super Admin 🕒 17 Jan 2026, 03:17 PM
ठंड में ठिठुरते मासूमों को मिला सहारा, हरिद्वार पुलिस ने दो परिवारों की उजड़ी मुस्कान लौटा दी..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार! सर्द रात, गिरता तापमान और अनजान शहर… हरकी पैड़ी क्षेत्र में ठंड से कांपते दो मासूम बच्चों की आंखों में डर साफ झलक रहा था। लेकिन हरिद्वार पुलिस की A.H.T.U. टीम के समय रहते किए गए रेस्क्यू ने इन बच्चों की ज़िंदगी को फिर से सुरक्षित राह दिखा दी। पढ़ाई के दबाव में घर और हॉस्टल छोड़कर निकले जम्मू-कश्मीर के इन दो नाबालिगों को अंततः उनके परिजनों से मिलवा दिया गया, जिसके बाद पुलिस कार्यालय रोशनाबाद भावुक क्षणों का साक्षी बना।

प्रदेशभर में गुमशुदा बालक-बालिकाओं तथा महिला-पुरुषों की तलाश और पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (A.H.T.U.) ने शुक्रवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में चेकिंग व निगरानी के दौरान दो नाबालिग बच्चों को संदिग्ध अवस्था में पाया। पूछताछ में बच्चों ने स्वयं को 11 और 8 वर्ष का बताते हुए जम्मू-कश्मीर का निवासी बताया।

बच्चों ने बताया कि गुरुवार शाम वे अपने हॉस्टल वेद मंदिर, जम्मू से निकलकर रेल के जरिए हरिद्वार आ पहुंचे थे। सर्द मौसम में खुले स्थान पर रहने के कारण दोनों बच्चे ठंड से बुरी तरह परेशान थे। पुलिस ने तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात बाल कल्याण समिति, हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक काउंसलिंग कराई गई और उन्हें खुला आश्रय गृह, कनखल में अस्थायी संरक्षण दिया गया। साथ ही बच्चों के परिजनों की तलाश के लिए पुलिस ने विभिन्न राज्यों में समन्वय स्थापित करते हुए प्रयास तेज किए।

लगातार प्रयासों के बाद परिजनों से संपर्क स्थापित होने पर शनिवार को वे पुलिस कार्यालय रोशनाबाद पहुंचे, जहां एसएसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा और एसपी/क्षेत्राधिकारी सदर निशा यादव की उपस्थिति में दोनों बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों को देखते ही परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने हरिद्वार पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।
यह पूरा घटनाक्रम न सिर्फ हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और कार्यकुशलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि पुलिस जब संवेदनशीलता के साथ कदम बढ़ाती है, तो खोई हुई खुशियां भी लौट आती हैं।

Comments (0)